द फॉलोअप टीम, पटना:
मुंगेर विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय और नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति जबकि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना के वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के नए प्रति कुलपति नियुक्त किए गये हैं। इनकी नियुक्ति राज्यपाल फागू चौहान ने की है। गुरुवार को संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

किन्हें कहां मिली नियुक्ति
अधिसूचना के मुताबिक जेडी वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ श्यामा राय को मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। साइंस कॉलेज के प्रो. केसी सिन्हा को नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी मिली है। प्रोफेसर आरएन यादव पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त किए गये हैं। मोहम्मद कुद्दुस मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय में कुलपति बनाए गये हैं। प्रोफेसर सिद्धार्थ शंकर सिंह को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालूनगर मधेपुरा में स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव कुमार मलिक पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना के और प्रोफेसर सीएस चौधरी वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के प्रति कुलपति नियुक्त किए गये हैं।
