logo

विधवा भाभी की अश्लील तस्वीरों का वीडियो ना सोशल मीडिया पर किया अपलोड, न्याय लेने पहुंची थाने

16264news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनवादः
धनबाद में एक विधवा भाभी की तस्वीरों उसके ही देवर ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला के मुताबिक आरोपी देवर ने भाभी के अश्लील तस्वीरों को वायरल करने के लिए महिला का ही फेसबुक आईडी इस्तेमाल किया है। तस्वीरों को वीडियों फॉर्मेट में जब उसकी भाभी ने अपने प्रोफाइल पर देखा तो वो धनबाद महिला थाना गई। महिला थाना की पुलिस ने देवर की तलाश में उसके घर गई, लेकिन वह फरार था। पुलिस महिला के सास -ससुर को थाना लेकर आयी। थाने में काफी हंगामा भी हुआ। 


पति की मौत हो गई 
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। वो बोकारो की रहने वाली है। 2021 में उसके पति की मौत हो गई। वह अपने पति के मोबाइल से अपना फेसबुक चलाती थी। पति की मौत के बाद वह मायके चली गई मगर वह मोबाइल ससुराल में ही छोड़ दियास जिसका उसके देवर ने फायदा उठाय । थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके देवर की तलाश की जा रही है । 


भाभी पर रखता था बुरी नजर
शिकायत में महिला ने बताया है कि उसका देवर पहले से उस पर बुरी नजर रखता था। उसने एक दो बार उससे छेड़छाड़ भी की। है। इसकी शिकायत उसने सास-ससुर से भी की थी। जिसके बाद उसके देवर की पिटाई भी हुई थी। फिर वह उससे दूर-दूर रहने लगा था। लेकिन  पति की मौत के बाद वह फिर से ऐसी हरकत करने लगा था।