logo

पेड़ से लटकी हुई लड़की, हंसते हुए पीट रहे बाप-चाचा और भाई...फिर हुआ यूं

पेड़ से लटकी हुई लड़की, हंसते हुए पीट रहे बाप-चाचा और भाई...फिर हुआ यूं
द फॉलोअप टीम, भोपाल:
पेड़ से एक लड़की लटकी हुई है। उसे पीटते हुए लोग हंस रहे हैं, जिसमें लडकी की चीख गुम हो रही है। यह क्रूर मंजर एक वीडियो में सामने आया। जिसकी भयावहता ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। जब इसका सचाई पता चली तो रिश्‍ते और इंसानियत की वर्तमान विडंबना का ज्ञान हुआ। पीटने वाला कोई और नहीं बल्‍कि लड़की के ही बाप-चाचा और भाई थे। यह घटना मध्‍य प्रदेश के अलीराजपुर की है। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसलिए पीटा कि ससुराल से मायके क्‍यों आई
लड़की को इसलिए पीटा गया कि वो ससुराल से मायके क्‍यों आ गई। 19 साल की पीड़िता का ससुराल भूरछवड़ी गांव में है। उसे पति पसंद नहीं था। वहीं पति उसे छोड़कर गुजरात मजदूरी करने चला गया था।  लड़की नाराज होकर ससुराल में बिना किसी को बोले मामा के यहां चली गई। मामा आंबी गांव में रहते हैं।  किसी ने यह बात पीड़िता के घरवालों को बता दी।  घरवालों को इससे गलतफहमी हो गई कि वह किसी के साथ भाग गई है। परिवार वाले उसे लेकर फुटतालाब गांव आए। उन्होंने लड़की को पेड़ से लटका कर डंडों से बेरहमी से पीटा।

दूसरा हादसा धार जिले का
ऐसा ही दूसरा हादसा धार जिले का सामने आया है। परिजनों ने जिस तरह से अपनी बेटियों की पिटाई की है, वह वाकई दिल दहला देने वाला है। पिटाई का दोनों वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी है। धार वाली घटना 22 जून की है। धार की उप पुलिस अधीक्षक महिला थाना ने बताया कि इस मामले में 7 आरोपी गिरफ़्तार हुए है। धार के एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि जिले के टांडा थाना के अंतर्गत पीपलवा गांव में दो महिलाओं को परिजनों ने पीटा है।  उन्होंने बताया कि लड़की अपने मामा के लड़के से बात करती थीं, इसलिए उनके परिजनों ने उन्हें पीटा है। 

घंटों क्यों करती है मोबाइल पर बात 
पुलिस ने बताया कि घरवालों को चिढ़ थी कि लड़कियां मां के बेटे से मोबाइल पर घंटों बात क्यों करती हैं।  दोनों को समझाया भी था, लेकिन लड़कियां नहीं मानी।  22 जून को ये लड़कियां तालाब से नहाकर मोबाइल पर बात करते हुए लौट रही थीं। किसी ने परिवार को यह बात बता दी। उसके बाद परिवार वहां पहुंचे और उनको पीटना शुरू  कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों को घसीट-घसीटकर पीटा जा रहा है। टांडा पुलिस ने मामला में संज्ञान में लिया। लड़कियों को पीटने के दौरान जबरदस्त भीड़ थी।  लेकिन बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। सब वीडियो बना रहे थे। हालांकि एक युवक ने कोशिश की, लेकिन बाद में वह भी हट गया।