logo

दो लड़कियां किस बात पर करने लगीं उठा-पटक, जानिये क्या है पूरा माजरा 

11773news.jpg

द फॉलोअप टीम, सरायकेला:
चांडिल बाजार में बुधवार शाम एक अजीब घटना घटी। यहां बीच बाजार में दो लड़कियों को झगड़ते देखा गया। मौजूद लोगों ने मोबाइल से दोनों लड़कियों की लड़ाई का वीडियो बना लिया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शाम 6 बजे की है। लड़कियों के बीच चल रही लड़ाई को छुड़ाने के लिए एक युवक भी बीच में आ रहा था, लेकिन वे किसी की नहीं सुन रही थीं। स्थानीय लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि वह लड़ क्यों रही हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि युवतियां मारपीट की साड़ी हदें पार कर रही हैं। 

पुलिस आते ही फरार हो गईं  
दो लड़कियों के अलावा मौके पर एक युवक और युवती भी थे। बाद में उसी युवक ने लड़ाई छुड़ाई। स्थानीय लोगों ने चांडिल पुलिस को बुलाया। लेकिन तब तक सभी फरार हो चुके थे। दरअसल चांडिल डैम घुमने के के लिए जमशेदपुर से लोग आते हैं। यहां दिन भर प्रेमी जोड़ों को देखा जाता है। लोग इस मामले को भी प्रेम प्रसंग से ही जोड़ कर देख रहें हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से लड़कियों के झगडे का असर चांडिल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पड़ता है। इसलिए उनलोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देना ठीक समझा। 

झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं  
दो लड़िकयों के बीच झगड़े का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी पता नहीं है  कि वे कहां से आईं थीं। लोगों का कहना है कि पुलिस को आते देख वे सभी फरार हो गए। बता दें कि इसी तरह कुछ दिनों पहले बोकारो में भी कुछ लड़कियों काआपस में झगड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था।