logo

वायरल : हुनरबाज़ -देश की शान के प्रोमो वीडियो में गाना गाते दिखीं शहनाज़

shahnaz_gil.jpg

द फॉलोअप सिने डेस्क:

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल फिर से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो प्रोमो रिलिज हुआ है जिसमें उनके मधुर स्वर में सजा गीत गूंजता है। हालांकि यह गाना शेरशाह फिल्म का है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की खूब तारीफेे की गयीे थी। लेकिन यह गीत शहनाज़ ने रियलिटी शो हुनरबाज-देश की शान के लिए गाया है। अपनी आवाज़ और अदा से फैंस के दिलो में छा गईं शहनाज़ जल्द इस रियलिटी में अपना जलवा बिखेरेंगी। जिसके प्रचार के लिए यह वीडियो सामने आया है।

 

 

बता दें की सोशल मीडीया में हुनरबाज -देश की शान प्रोमो से जुड़ा यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। शहनाज गिल के फैंस और सोशल मीडिया के यूजर्स उनके इस वायरल वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि उनके फैंस इस प्रोमो को देखकर उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इसके साथ ही इस शो में उनके प्रदर्शन को देखने के लिये उनके फैंस काफी उत्साहित भी हो रहे हैं। 

बता दें कि हाल हीं में फोटोशूट को लेकर शहनाज गिल चर्चा में थीं। उन्होंने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए अपना फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट की तस्वीरों को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था। शहनाज गिल़ ब्लैक लुक में काफी क़यामत ढा रहीं थी। इनकी इस ड्रेस पर हरे रंग का फैदर भी लगा हुआ था। इस लुक में शहनाज गिल ने अपने बालों पर हाई बनाई हुई थी जो की उसके इस पूरे लुक को एक अलग अंदाज में ही बिखेर रहा था। इन तस्वीरों में वो अलग –अलग पोज देती हुई दिखीं।