logo

100 किलो का सांप देख मचा हड़कंप, जानिये कहां का है ये वायरल वीडियो 

13836news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देखा जा रहा है कि एक विशालकाय अजगर जेसीबी पर लटका हुआ।  जहां जेसीबी पर सांप है वह क्षेत्र देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे वहां निर्माण का काम चल रहा था। इस सांप के वीडियो को देखने के बाद लोगों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। जरा सोचिये जहां यह सांप देखा गया होगा वहां लोगों की क्या स्थिति रही होगी। 

कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था पास जाने की 
100 किलो के अजगर को देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। कोई भी उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। बाद में सांप को हटाने लिए जेसीबी मंगाया गया। अजगर को जेसीबी से हटाया गया। इसके बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। फिलहाल आधिकारिक रूप से यह नहीं मालूम हुआ है कि वीडियो कहां का है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के कैप्शन में लिखा जा रहा है कि यह वीडियो धनबाद सिंदरी की है। जेसीबी की मदद से सांप को वन विभाग अपने साथ ले गई और जंगल में छोड़ दिया गया है।