logo

ठेले पर जूस निकाल रहे थे खली कि तभी हो गयी ये गलती, तो क्यों कहा हमारे हिंदुस्तान ने तरक्की नहीं की

ठेले पर जूस निकाल रहे थे खली कि तभी हो गयी ये गलती, तो क्यों कहा हमारे हिंदुस्तान ने तरक्की नहीं की

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
सबके चहेते खली द ग्रेट अपने किसी ना किसी वीडियो की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। खली का कोई भी एक वीडियो उनके फैंस का दिन बना देता है। ताजा वीडियो जो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला है, वो काफी हटकर है। हालांकि इस बार लोग उनकी वीडियो में कमी निकाल रहे हैं।  दरअसल वह हाईवे किनारे एक जूस के ठेले पर जूस निकाल रहे थे लेकिन इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी जिसे फैंस ने पकड़ लिया। 


क्या है वीडियो में 
वीडियो में दिख रहा है कि खली जूस के ठेले के पास खड़े हैं, वह मशीन में पहले दो संतरे डालते हैं फिर मशीन चलाकर जूस निकालते हैं। लेकिन सारा का सारा जूस गिलास में ना गिरकर ठेले पर बह गया। लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने युजर्स कह रहे हैं कि सर सारा जूस तो बाहर गिरा दिया। तो कुछ लोग खुशी-खुशी कह रहे हैं कि अब खली जूस सेंटर खुलेगा।


क्या कहा खली ने
जूस निकालते वक्त खली कह रहे हैं, दोस्तों आप बोलते हैं कि हमारे हिंदुस्तान ने तरक्की नहीं की। देखो, हमारे हिंदुस्तान में पहले भी जूस बनता था, अब भी जूस बना रहे हैं। ये है मेक इन इंडिया फिर बोलते हैं हमारे देश ने तरक्की नहीं की। सारे देखो, नौजवान ये लगे हुए हैं जूस निकालने में... गोड ब्लेस यू दोस्तों, अपना ध्यान रखिए। यह वीडियो ‘द ग्रेट खली’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @thegreatkhali से शनिवार को शेयर किया गया, जिसे हजारों लोग देख और लाइक कर रहे हैं।