logo

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 18 मार्च के बाद कई जिलों में होगी बारिश!

6434news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 19 और 20 मार्च को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 18 मार्च तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इसके साथ ही तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

कुछ दिनों तक यमौसम में कोई तब्दीली नहीं 
रविवार से मौसम साफ़ बना हुआ है। अहले सुबह मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिलती है जो 11 बजते-बजते तीखी धूप में तब्दील हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक मौसम में खास बदलाव नजर नहीं आएगा लेकिन उसके बाद मौसम में तब्दीली आ सकती है। बता दें कि रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।