logo

पुरुषों की कौन सी बात महिलाओं को करती हैं आकर्षित, इस रिपोर्ट में मिलेगा सारा जवाब

14753news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

पुरुषों की कौन सी बात महिलाओं को आकर्षित करती है। अक्सर ये सवाल मन में होता है। बीते कईसालों से इस बात पर शोध किया जा रहा था। शोधकार्य में दुनिया की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज लगी थी। अब वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में कुछ बातें निकलकर सामने आई है। इसमें बताया गया है कि वो कौन से व्यवहारिक बातें है जिन्हें पाकर पुरुषों के प्रति महिलाएं आकर्षित होती है। यहां हम उन बिंदुओं की विस्तार से चर्चा करेंगे और जानकारी देंगे। 

अभिव्यक्ति के आधार पर आंकती हैं महिलायें
रूटर यूनिवर्सिटी के मानव विज्ञानी और बेस्ट सेलिंग लेखक हेलेन ई फिशर का कहना है कि दुनिया भर की महिलायें अभिव्यक्ति के आधार पर रूचि दिखाती हैं। उन्होंने बताया कि महिलायें जबर्दस्ती करने वाले पुरुषों के प्रति आकर्षित नहीं होती। वेल्स विश्वविद्यालय में 2010 में किए गये अध्ययन के मुताबिक सिल्वर बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार के साथ चित्रित पुरुषों को रेड फोर्ड फिएस्टा कार के साथ चलने वाली तस्वीरों की तुलना में अधिक आकर्षक माना जाता है। 

बड़ी उम्र के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं
गौरतलब है कि अपनी उम्र से बड़े दिखने वाले मनोवैज्ञानिक जॉर्ज क्लूनी प्रभाव कहते हैं। 2010 में किया गया एक शोध बताया है कि 3 हजार 770 विषम व्यस्कों के अध्ययन ने सुझाव दिया है कि महिलायें अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं। लेखक और डंडी मनोवैज्ञानिक विश्वविद्यालय के फियोना मूर कहना कहैना है कि जहां महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो गई हैं वहां महिलाओं को शक्कतिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं। 

किस तरह की दाढ़ी से आकर्षित होती है महिलायें
न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 2013 में की गई एक स्टडी में पाया कि महिलाओं ने साफ चेहरा, हल्की दाढ़ी, भारी दाढ़ी या पूरी दाढ़ी के आकर्षण को ज्यादा वोट दिया। महिलाओं ने कहा कि सबसे आकर्षक पुरुष हल्की दाढ़ी वाले थे। शोध से पता चला कि महिलाओं को दयालु औ सौम्य स्वाभाव लाले पुपुरुष पसंद आते हैं। महिलाओं को अच्छे सेंस ह्यूमर वाले पुरुष भी ज्यादा पसंद आते हैं यानी को जो उनको हंसा सकें।