logo

आखिर एक IAS अधिकारी को क्‍यों बेचनी पड़ी सब्‍जियां, जानिये उसकी वजह

आखिर एक IAS अधिकारी को क्‍यों बेचनी पड़ी सब्‍जियां, जानिये उसकी वजह

द फ़ॉलोअप टीम, लख़नऊ::

कुछ तस्‍वीरें फेसबुक, व्‍हाटस एप और इंस्‍टाग्राम आदि वर्चुअल मंचों पर वायरल हो रही हैं। जिसमें एक पढ़ा-लिखा दिखता युवक जींस-टीशर्ट पहने सब्‍जियां बेचता दिख रहा है। उसकी कलाई पर स्मार्ट वाच बंधी है। बाद में लोगों को पता चला कि यह कोई आम युवक नहीं, बल्‍कि IAS अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र हैं। अभी वह उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी हैं।

 

 


 

फेसबुक पोस्ट की वजह से वायरल हुई तस्‍वीर
डॉ. अखिलेश मिश्र के एक दोस्‍त ने फोटो फेसबुक पोस्‍ट की थी। जब उनकी सब्जी बेचते हुई तस्वीर वायरल होने लगी तो पोस्ट डिलीट कर दी गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी लोगो ने पोस्ट का स्क्रीनशोर्ट इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। फोटो वायरल होने के बाद अधिकारी ने बतया की वह ऐसा क्यों कर रहे थे।  

 

आईएएस अधिकारी मीडिया को वजह बताई
डॉ. अखिलेश मिश्र ने बताया, "मैं सरकारी काम से प्रयागराज गया था। वहां से लखनऊ लौटने समय मैं रस्ते में सब्जी खरीदने के लिए एक जगह रुका था। सब्जी बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला थी। इसी बीच महिला का लड़का उनके दुकान से थोड़ी दूर चला गया। महिला को पता नहीं था की मैं कौन हूं। महिला ने मुझसे पूछा कि क्या 5 मिनट मेरी दुकान देख सकते हैंं। मैंने हां कर दी। महिला के जाते ही कुछ देर बाद ही दुकान पर कुछ लोग सब्‍जी खरीदने आ गए। तब मैं मजाक में सब्जी तौलने लगा और मेरे ही एक साथी ने उसी वक़्त मेरी फोटो खींच ली और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दी। जिसे लोग अलग-अलग मायने निकलने लगे। अब मैंने फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया है।