logo

कमाई के मामले में भी टॉप पर हैं धोनी,  संन्यास के बाद भी बरकरार है कैप्टन कूल का जलवा

11343news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

क्रिकेटर्स अक्सर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में रहते हैं। बात जब महेंद्र सिंह धोनी की हो तो ये और भी अहम  हो जाता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन कमाई के मामले में आज भी उनके आस-पास कोई टक्कर में नही है। माही का जलवा आज भी IPL में बरकरार है। साथ ही विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी काफी मशहूर हैं।

किस तरह हो रही धोनी की कमाई
धोनी की ज्यादातर कमाई का हिस्सा IPL से आता है।  वो CSK के कप्तान है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई बार खिताब अपने नाम किया है।  धोनी का कद इस लीग में सबसे ऊपर है। धोनी को हर सीजन 15 करोड़ रूपए मिलते हैं। धोनी कई और तरीकों से भी अपनी कमाई करते हैं। जैसे विज्ञापन करना, खुद का बिजनेस करना आदि। धोनी को अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रखा जाता है।

बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में दिखते हैं धोनी
हर साल उन्हें विज्ञापन के जरिए 50 करोड़ रूपए की कमाई होती है। खुद के कई बिजनेस से भी उन्हें मोटा मुनाफा होता है। धोनी कई बड़ी कंपनी के लिए विज्ञापन करते है। विज्ञापन में वो बड़ी कंपनियों की पहली पसंद हुआ करते हैं। खाली समय में अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। छुट्टियों में ज्यादातर रांची में ही रहते हैं। माही का फार्म हाउस करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। यहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। धोनी के पास बाइक और कई कारों का भी कलेक्शन है। उन्होंने  पुणे में भी एक घर लिया है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।

819 करोड़ है धोनी का नेटवर्थ
धोनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। उनकी तमाम कमाई के जरिए को जोड़ने के बाद उनकी नेट वर्थ काफी अच्छी खासी है। हर साल धोनी कमाते हैं करीब 74.49 करोड़ रूपए जिसके बाद उनका नेट वर्थ पहुंचता है 819 करोड़ रूपए।

आज भी लोगों की पहली पसंद है माही
इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है। उनकी एक झलक का हर कोई कायल है।धोनी सोशल मीडिया, फोन और बाकी सब चीजों से दूर रहते हैं। कई बार उन्हें खेती करते हुए भी देखा गया है। जो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आता है।