logo

किसे मिलेगी नौकरी...किसका होगा प्रमोशन, जानिए! क्या कहता है 18 से 24 जुलाई तक का राशिफल

10923news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

मेष राशिफल (Aries Horoscope) -  इस सप्ताह तनाव लेने के बजाय समस्याओं का चुनौती से मुक़ाबला करना, बेहतर विकल्प होगा।  शादी योग्य वालों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवन का स्तर धीरे-धीरे उन्नति की ओर बढ़ेगा।  मन को शांत रखें।  वृहस्पतिवार को पीपल के पेड़ पर एक मुट्ठी चावल अर्पित करने से सफलता मिलेगी। यह सप्ताह करियर बनाने का मौका है। 21 जुलाई के आस-पास फंड, साझेदारी, पूंजी निवेश का समय होगा। व्यापारी वर्ग सप्ताह के शुरुआती दिनों में अधिक लाभ की चिंता न करें, मेहनत करते रहें स्थितियां आपके पक्ष में खुद ही बनती चली जाएगी। मेडिकल का कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। गरिष्ठ भोजन से बचें, पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।  

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope) - सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।  आधा दूध आधा पानी मिलाकर तुलसी को अर्पित करें। पहनावे और खाने-पीने पर खास ध्यान रखें। इस सप्ताह का मूल मंत्र जीवन में संतुलन रखना ही सफलता का सूत्र बनेगा ऐसे में अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहें, समय को बर्बाद न करें।  गायन में रूचि रखने वालों को प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने से बचें, अन्यथा नौकरी में समस्या हो सकती है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में बेहतर सफलता की संभावना है। युवाओं की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  पित्त प्रधान रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा, तो वहीं दूसरी ओर माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।  परिवार व समाज में बेहतर छवि बनेगी।  सप्ताह मध्य के बाद अविवाहितों की विवाह चर्चा जोर पकड़ सकती है। 


मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope) - नाम और शोहरत के लिए प्रयास करने होंगे। सूर्य प्रबल है।  प्रेम संबंध मजबूत होंगे. एक चम्मच शहद पानी में मिलाकर ग्रहण करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  किसी को भी झुठा आश्वासन न दें। गणपति बप्पा ईर्ष्या करने वालों को भी आपका मित्र बना देंगे। मीठी बोली से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे।  मन में विचार अधिक मात्रा में आएंगे, लेकिन आपको सलाह है कि इसे बुद्धि-विवेक से फिल्टर करते चलें और जो काम के विचार हैं उनको ही प्रयोग में लाए। विज्ञापन से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है। सरकारी करमचैयों को प्रमोशन लेटर मिल सकता है। कारोबार से संबंधित पिछली समस्या समाप्त होगी, तो वहीं 23 जुलाई तक व्यापार में निवेश करना शुभ होगा। परिवार में खुशहाली आएगी और नये मेहमान के आने की शुभ समाचार मिलेगी।  


कर्क राशिफल (Cancer Horoscope) - संतान सुख की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुस्ती और आलस्य को हावी न होने दें। 
नकारात्मक लोगों के प्रभाव में आने से बचें। खुद के निर्णय पर भरोसा रखें। उन्नति के द्वार खुलने वाले है। शेयर बाजार से संबंधित लोगों के लिए अच्छा समय है।  नौकरी पेशा से जुड़े लोग क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा।  व्यापार में नये पार्टनर को जोड़ने का समय चल रहा है, वह पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर भी हो सकता है, तो वहीं सप्ताह के शुरुआत में ही संपर्कों को एक्टिव रखें, जोकि भविष्य में आपको लाभ दे सकते हैं।  युवा वर्ग सोशल मीडिया में सक्रिय रहेंगे। 


सिंह राशिफल (Leo Horoscope) - नौकरी संबंधी परेशानी दूर होगी। धन लाभ के योग हैं।  बैंक या मित्र से पैसा मिल सकता है। किसी भी तरह का नशा न करें। इस सप्ताह विनम्रता से रहें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। ऑफिस का तनाव घर न लाएं। स्टेशनरी और इलक्ट्रॉनिक  के व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस बार समय-समय पर आराम करना ज्यादा अच्छा रहेगा। परिवार की बातों को  दिल पर न लें। घरेलू चीजों में पैसा खर्च होगा।  मकान व भूमि से संबंधित लोन लेने का विचार बन सकता है। 


कन्या राशिफल (Virgo Horoscope) - इस सप्ताह बहुत अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आलस्य से भी बचना है। कामकाज को लेकर लापरवाही ना करें। जो नयी नौकरी की तलाश में हैं या फिर विदेशी कंपनी में आवेदन भरा है उन्हें इस बार शुभ सूचना मिलने की संभावना है।  व्यापारिक मामलों में अचानक बड़े ग्राहक, लाभ के रूप में मिल सकते हैं।  प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी चाहिए, मानसिक रूप से बीमार न रहें।  परिवार को यदि पिता लीड करते हैं तो उनकी बातों का विशेषता से पालन करना है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। भाग्य आपके साथ है।  अपने पास सुपारी रखें, दृढ़ निश्चय बना रहेगा। अध्ययन में लापरवाही न बरतें। 


तुला राशिफल (Libra Horoscope) - इस सप्ताह धन को योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें। आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा।  ज्ञान की कमी के कारण यदि प्रमोशन में बाधा उत्पन्न हो रहा है तो 22 के बाद इससे संबंधित कोर्स आदि करने चाहिए। समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। लोहे से संबंधित व्यापारियों के अच्छा समय है।  प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थी अध्यापक के संपर्क में रहें। सेहत को लेकर खानपान सही रखें, वर्तमान में लिवर फैटी स्टेज में जा सकता है।  बड़े भाई की भी उन्नति का समय चल रहा है। लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी।  लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विदेश से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।  तुलसी को जल अर्पित करें।  वाणी में मधुरता लाएं। 


वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope) -  आलस्य करना आपकी प्रगति में बाधा बनेगा। ऑफिस में बेवजह कहा सुनी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सजग रहने की सलाह है, क्योंकि यही लोग भविष्य में उन्नति के मार्ग पर बाधक बन सकते है।  मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर है। इलेक्ट्रॉनिक व खुदरा व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा है। प्रमोशन मिलने के योग हैं।  विवाहित जीवन में खुशियां आएंगी। सात प्रकार के फूल मंगलवार को धर्म स्थान पर अर्पित करें। मन में बुरे विचार न लाएं। विद्यार्थियों के लिए समय रिवीजन का है, यदि वह याद करने के साथ-साथ उसकी टेक्निक को भी समझेंगे तो जल्दी समझ पाएंगे।  हेल्थ में चिंतन को चिंता में परिवर्तित न होने दें, अत्यधिक परेशान होने से बचे।  घर से निकलने से पूर्व मां के पैर छूकर ही निकलें। 


धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope) - जीवन में एक नया सवेरा-एक नई रोशनी की संभावना है।  रोग से मुक्ति के योग हैं।  गुरुवार को चंदन का तिलक माथे पर लगाएं।  किसी भी कठिनाई में दिमाग से काम लें.इस सप्ताह आर्थिक स्थितियों में सुधार महसूस करेंगे, जरूरत पड़ने पर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। गायन में रुचि रखने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा।  राजनीति से जुड़े लोगों को वर्तमान में एक्टिव रहना है। बड़े व्यापारियों का अनुकूल समय नहीं है। युवा वर्ग  आलस्य से दूर रहें। आंखों को लेकर अलर्ट रहें। संयुक्त परिवार में रहने वाले एक दूसरे का साथ दें, चाचा-ताऊ और वरिष्ठ लोग के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।


मकर राशिफल (Capricorn Horoscope) - अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। जिंदगी के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो ये सप्ताह शुभ है। किस्मत आपके साथ है।  छत पर या बरामदे में दीया जलाएं। अंतर्मुखी न बनकर रहें, बल्कि घर हो या बाहर हर जगह मुखर होकर बात रखनी जरूरी है।  ऑफिशियल कार्य में प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। इस सप्ताह तनाव की स्थिति रहेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, शानदार एक्सपोजर मिलेगा।  विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। युवाओं को भी क्रिएटिव कार्य पर फोकस करने की सलाह है।  शारीरिक परिश्रम बढ़ाते हुए सक्रिय रहेगा। घर में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो इस बार की गयी प्लानिंग सफल होगी। 


कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope) - सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नए मित्रों से संपर्क बना रहेगा। मीठा पान शिव-पार्वती के चरणों में अर्पित करें। क्रोध से बचें। काम अधिक होगा, तो वहीं दिमाग में बहुत एक्टिव रहेगा।  सामाजिक रूप से लोगों से बिहार संबंध बनाने होंगे।  नौकरी-पेशा से जुड़े लोग टीम को प्रोत्साहित करें।  टीम वर्क के जरिए बड़ा लाभ मिलेगा।  खाने-पीने के सामान से संबंधित बिजनेस करने वालों को  लाइसेंस आदि समय पर रिन्यू करा लेना बेहतर होगा। युवा वर्ग लक्ष्य पर केंद्रित रहें। बुखार आ सकता है, खासकर छोटे बच्चों को।  घर में किसी की बात बुरी लग सकती है। 


मीन राशिफल (Pisces Horoscope) - आमदनी के अच्छे योग है। करियर में सुधार के योग बन रहे हैं।  गुरुवार को चार काले दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाएं। सच का साथ दें, झुठ बिल्कुल न बोलें। सुरक्षा संबंधित मानको को लेकर कार्यस्थल या घर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवा सकते हैं।  व्यापार करने वाले अगर पूंजी बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी।गुस्से में भी हो तो धैर्य रखें। डायबिटीज के मरीजों को सतर्क रहना होगा। यूरिन इंफेक्शन समस्याएं बढ़ा सकता है, इसलिए खूब पानी पीएं और नियमित तौर पर व्यायाम करते रहें। घर में वर्क लोड बढ़ेगा।