logo

श्रेया घोषाल का ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल से क्या है रिश्ता, पुराने ट्विट्स हुए वायरल

श्रेया घोषाल का ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल से क्या है रिश्ता, पुराने ट्विट्स हुए वायरल

द फॉलोअप टीम, मुंबईः
पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ बनने के बाद लोग उनका अगला-पिछला इतिहास निकाल रहे हैं। इसी बीच एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा जिसे प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने 10 साल पहले किया था। सीईओ बनने के बाद श्रेया घोषाल ने पराग को बधाई दी है। आखिर श्रेया और पराग का क्या कनेक्शन है लोगों ने यह भी ढूंढ़ कर निकाल ही लिया। दोनों के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या मामला है।


दोनों पुराने दोस्त हैं 
दरअसल श्रेया पराग अग्रवाल काफी अच्छे और पुराने दोस्त हैं। 2010 में श्रेया ने एक ट्वीट किया था कि मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन है। साथ ही ट्रैवलिंग का शौक रखता है। एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर है! उन्होंने पराग को फॉलो करने की अपील की थी। ट्वीट उन्होने पराग के बर्थडे के एक दिन पहले का था, जिसमें श्रेया घोषाल पराग को बधाई देने की बात कह रही हैं। पराग ने श्रेया घोषाल के साथ फोटो शेयर की थी।

सीईओ बनने पर भी दी बधाई 
पराग ने उस वक्त लिखा थी , 'श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं। ट्विटर के सीईओ बनने के बाद भी श्रेया घोषाल ट्वीट करके पराग को बधाई को दी। कहा - 'बधाई पराग, हमें तुम पर गर्व है! हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हम सभी इस खबर का जश्न मना रहे हैं।