logo

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, जानिए! कहां खिली धूप कहां बरसी रिमझिम फुहार

10326news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी में मौसम में बदलान होने लगा है। राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में बारिश थम गई है। रांची में सुबह से ही धूप खिली थी। वहीं संताल परगना के कुछ जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। राजधानी रांची में भी दोपहर बाद हल्के बादल छाने के आसार हैं। रांची सहित आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा रिपोर्ट के मुताबिक बीते 1 सप्ताह से बारिश में कमी आई है। राज्य में बारिश सामान्य से कम पर आ गई है। 

34 प्रतिशत ज्यादा बारिश 
इस बार अगर बारिश का हाल देख जाये तो सामान्य से 34 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से 30 जून तक राज्य में राय में 268.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि यह सामन्यत 199.9 मिमी रिकार्ड की जाती थी। जामताड़ा में 139 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह के बाद मानसून फिर तेज हो सकती है। 

रांची में हलकी बारिश हो सकती है 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि  राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रहने की उम्मीद है। राज्य के कुछ जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की अहंका है। कहीं कहीं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है । 4 जुलाई तक राज्य का मौसम ऐसा ही रहेगा। गुरुवार को रांची मेंहलके बादल छाए रहेंगे।  एक-दो बार हलकी बारिश भी हो सकती है। 

पलामू का तापमान सबसे अधिक 
फिलहाल शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं है। 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा में 22.6 मिमी रिकार्ड हुई। सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 24.7 डिग्री रहा।