logo

किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार या पैन कार्ड का क्या करें....पढ़िए, पूरी डिटेल

किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार या पैन कार्ड का क्या करें....पढ़िए, पूरी डिटेल

द फॉलोअप टीम, रांचीः
क्या आपके मन में कभी यह सवाल नही आता है कि किसी व्यक्ती कि अगर निधन हो जाये तो उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए। सवाल जरूर आपके मन में आता होगा। इसलिए हम इस आर्टिकल में आज आपको आपके सवाल का जवाब देंगे। UIDAI ने इसके लिए भी नियम बनाया है। अगर किसी शख्स की मृत्यु हो जाती है तो उसके पैन और आधार कार्ड के साथ क्या करना चाहिए। 
आधार कार्ड 
UIDAI राज्यों के डेथ रजिस्ट्री से जुड़ा नहीं है, इसलिए डेथ को दर्शाने के लिए आधार कार्ड को ऑटोमैटिक तरीके से अपडेट नहीं किया जा सकता। वहीं मृत्यु के पंजीकरण और प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं है, ऐसे में परिवार के सदस्यों की ये जिम्मेदारी बनती है कि मृत व्यक्ति के आधार कार्ड का दुरुपयोग ना होने दें। इसके लिए कानूनी उत्तराधिकारी UIDAI की वेबसाइट पर मृत व्यक्ति के बायोमैट्रिक्स को लॉक करवा सकते हैं। हालांकि UIDAI के पास मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करने की कोई प्रोसेस नहीं है।


पैन कार्ड 
अगर किसी पैन कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो कार्ड को इनकम टैक्स विभाग में दे दिया जाता है। इसके लिए आपको कानूनी उत्तराधिकारी को असेसिंग ऑफिसर (AO) को एक आवेदन लिखना होगा। आवेदन में पैन कार्ड सरेंडर करने का कारण, नाम, पैन और मृत व्यक्ति की जन्मतिथि, उसके मृत्यु प्रमाण पत्र की एक प्रति साथ देनी होगी।  ये आवेदन आपको किस AO के पास जमा करना है, इसकी जानकारी आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी। हालांकि ये प्रोसेस अनिवार्य नहीं है, अगर आपको लगता है कि पैन कार्ड की जरूरत पड़ सकती है, तो आप उसे अपने पास रख सकते हैं।