द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
उड़न खटोले सपने की ही तरह होते हैं। उत्तरप्रदेश के एक गांव में जब धूल अचानक उड़ने लगी, तो मजमा ही जमा हो गया। हालांकि उतरा हेलीकॉप्टर।लेकिन ग्रामीणों केलिए यह उड़न खटोला ही तो था। और जब इसमें से सजी-संवरी एक नवयौवना उतरी तो तालियों से फिजा गूंज उठी। शहरों में तो कई बार हम हेलीकॉप्टर को पास से देख ही लेते हैं! लेकिन गावों में अब भी हेलीकप्टर देखने के लिए किसी नेता या अभिनेता के आने का इन्तजार होता है। क्योंकि गांव में जब भी नेता या अभिनेता आते है तो वह हेलीकॉप्टर से सही आते है जिसे देखने के लिए लोगो का सैलाब उमड़ पड़ता है। लेकिन इस बार यूपी के बरेली के एक गांव में कोई नेता हेलीकॉप्टर से नहीं उता था बल्कि गांव की बहु और ग्राम प्रधान हेलीकॉप्टर से उतरी थी। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिला ग्राम प्रधान हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची हेलीपैड के आसपास पुलिस के जवान भी मुस्तैद थे।
बरेली के आंवला कस्बे का यह वाकया
बरेली में आंवला कस्बे में का यह वाकया है। नवेली दुल्हन से मिलने की उत्सुकता हर किसी में थी। दुल्हन चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांव आई थी। ग्राम प्रधान यानी सुनीता वर्मा का कोर्ट मरीज हुआ था। सुनीता ने ससुराल से चुनाव लड़ा और अच्छे मतों से जीत भी गयी। दरअसल बरेली के रामनगर कस्बे के गांव आलमपुर कोर्ट की प्रधान सीट कई बार पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपाल सिंह लोधी के परिवार में रही है। उनके बेटे ओमेंद्र की शादी की तारीख पंचायत चुनाव के बाद की पड़ी। चुनाव के कारण उन्होंने कोर्ट मैरिज कर अपनी पुत्रवधू सुनीता को चुनाव लड़ा दिया।
ससुर ने किया 4 लाख खर्च
सुनीता वर्मा सिर्फ पर्चा भरने ससुराल आई बाकी प्रचार-प्रसार उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। चुनाव जीतने के बाद श्रीपाल सिंह लोधी ने अपनी बहु सुनीता को शाही अंदाज में घर लाना चाहा। उन्होंने 4 लाख खर्च करके हेलीकॉप्टर से सुनीता को अपने घर लैंड करवाया। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोग उत्साहित थे। सुनीता वर्मा के प्रति ओमेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मेरे बचपन का सपना मेरे पापा ने पूरा किया। अपने माता-पिता का सदा आभारी रहूंगा।