द फॉलोअप टीम, डेस्क:
न्यूयॉर्क शहर के क्वींस से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 44 वर्षीय शख्स लगभग 3 दिन तक पेड़ पर चढ़ा रहा। करीब 52 घंटे बिताने के बाद शुक्रवार शाम को वो पेड़ से उत्तरा। शख्स दरअसल पुलिस से बचने के लिए बुधवार की दोपहर पेड़ पर चढ़ गया था। पुलिस अधिकारियों ने पेड़ से उतारने के लिए उससे खूब मिन्नतें भी की लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी।
मां ने पुलिस बुलाया था
शख्स की मां ने ही शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसलिए पुलिस युवक को पकड़ने पहुंची तो वह घर की छत से होता एक विशाल ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार मिन्नतें करती रही पर वह किसी की नहीं सुन रहा था। पहले तो पुलिस इनसे प्यार से समझाया लेकिन बंदा मानने को तैयार ही नहीं था। व्यक्ति का नाम रूडी थॉमस है।

पुलिस को दी धमकी
सिरफिरे बंदे ने उल्टा पुलिस को धमकीदे दी कि अगर किसी ने पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की तो वह पेड़ कूद जाएगा। इसी डर से कोई पेड़ पर नहीं चढ़ा क्योंकि सबको डर था कि कहीं वह कूदकर आत्महत्या ना कर ले। पुलिस ने उसे पेड़ पर ही छोड़ दिया। शख्स बुधवार और गुरुवार की रात पेड़ पर ही रहा। पुलिस ने बताया कि रूडी थॉमस के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट है। उस पर पिछले महीने भी एक अन्य महिला ने घूंसा मारने का आरोप लगाया है।