द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
'सारा ग़ुस्सा मत करो, नहीं तो पूरा हिंदुस्तान और पाकिस्तान उदास हो जाएगा।' यह अंग्रेजी गाना इन दिनों बहुत चर्चा में है। सिर्फ यह अंग्रेजी गीत ही नहीं मशहूर हो रहा बल्कि जिस वेब सिरीज़ में यह शामिल है, उसका भी जिक्र भारतीय उपमहाद्वीप में जमकर हो रहा है, जिसका नाम है 'धूप की दीवार।' भारत के वेब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यह वेब सिरीज़ दिखाई जानी है। जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी लड़के की प्रेम कथा जीवंत होती है। इसको लेकर लेखिका उमैरा अहमद पाकिस्तान में निशाने पर हैं। उन्हें देशद्रोही तक कहा जा रहा है।
कहानी: मोहब्बत में बदलती नफरत
इस पाकिस्तानी नाटक में एक पाकिस्तानी लड़की है। एक हिंदुस्तानी लड़का है। दोनों के पिता अपने-अपने देश की सेना में बड़े अधिकारी हैं। एक जंग में दोनों की जान चली जाती है। सोशल प्लेटफार्म पर दोनों युवा मिलते हैं। बातचीत की शुरुआत अपने-अपने पिता के पराक्रम कथा से करते हैं। इस दरम्यान दोनों एक-दूसरे के देश के खिलाफ जमकर लिखते हैं। लाइक और कमेंटस बटोरते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह नफरत प्यार में बदलती जाती है। एक इंसानी संवेदना का खिलना उनकी जिंदगी में बहार ला देता है। हालांकि, उन्हें अपने परिवार से कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ता है।
प्यार पर धर्म और देश का पहरा
उमैरा अहमद पाकिस्तान की मशहूर लेखक हैं। उनके नाटक बहुत ही पढे और मंचित किए जाते हैं। लेकिन 'धूप की दीवार' ने उनके ही देशवासियों के बीच दीवार खड़ी कर दी है। उन्हें अपने देश का गददार कहा जा रहा है। जबकि अब से पहले उनके लिखे गए कई नाटक पाक में ही हिट हो चुके हैं। पाकिस्तान में उनसे पूछा जा रहा कि भारत के लिए ड्रामा क्यों लिखा है। जबकि उमैरा का कहना है कि उन्होंने जनवरी 2019 में इस वेब सिरीज़ पर काम करना शुरू किया था। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर ने भी स्क्रिप्ट पर सहमति दी थी। इसे किसी भारतीय चैनल के लिए नहीं लिखा गया था। ग्रुप एम नाम की पाकिस्तानी प्रोडक्शन कंपनी के लिए 2018 में लिखे गए थे। दरअसल विवाद की वजह एकमात्र यह है कि पाकिस्तानी लडकी और हिंदुस्तानी लड़की के बीच प्रेम क्यों दिखाया गया। दूसरे शब्दों में प्यार पर पहरा। अब युवा उनसे पूछ कर प्रेम करो।