logo

मोदी सरकार में करीब दो दर्जन नए मंत्री बनना तय, जानिये किन-किनका नाम आगे

मोदी सरकार में करीब दो दर्जन नए मंत्री बनना तय, जानिये किन-किनका नाम आगे
द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली:
लंबे इंतजार के बाद मोदी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय हो चुका है। आज-कल में कुर्ते-शिरवानी सिलवाकर तैयार नेताओं को खुशखबरी मिल सकती है। अभी कैबिनेट में 28 मंत्री पद खाली हैं। कई मंत्रियों के पास कई-कई पद हैं। खबर है कि 28 भले नए मंत्री न बनें, लेकिन दो दर्जन सांसदों की लॉटरी जरूर खुलने जरूर जा रही है।



ज्योतिरादित्य का कैबिनेट मंत्री बनना तय
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मध्यप्रदेश के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनका कैबिनेट मंत्री बनना करीब-करीब तय हो गया है। माना जा रहा है कि थावर चंद को राज्यपाल बनाकर मध्य प्रदेश कोटे से सिंधिया के लिए जगह खाली की गई है। उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, वरुण गांधी रीता बहुगुणा जोशी,असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के बीजेपी नेता नारायण राणे के नाम भी तय माने जा रहे हैं।



बिहार से पारस, मोदी और आरसीपी हो सकते हैं 
बिहार के लिए बड़ी खबर है कि नए कैबिनेट में बिहार के तीन नेताओं के शामिल होने की संभावना है। लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस, जदयू के आरसीपी सिंह और भाजपा से सुशील कुमार मोदी का नाम लगभग पक्का समझा जा रहा है।