logo

ओमीक्रोन है कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का नाम, WHO ने बताया कि कितना खतरनाक है वैरिएंट

ओमीक्रोन है कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का नाम, WHO ने बताया कि कितना खतरनाक है वैरिएंट

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नये वैरिएंट का नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का नाम ओमीक्रोन दिया है। तकनीकी शब्दावली में ओमीक्रोन का मतलब होता है चिंता पैदा करने वाला वैरिएंट। डब्ल्यूएचओ ने साथ ही चेतावनी दी है कि ये काफी तेजी से म्यूटेट होने वाला स्ट्रेन है। विश्व स्वास्थ्य ने चेतावनी दी है कि इस म्यूटेशन की वजह से संक्रमण का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। सतर्क रहना होगा। 

24 नवंबर को डब्ल्यूएचओ को मिली थी जानकारी
खबरें हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस वैरिएंट की जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से मिली थी। इसके अलावा, बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इस्त्राइल भी वायरस का ये स्ट्रेन पाया गया। इस वैरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका सहित कुल 6 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। दक्षिण अफ्रकी, नामीबिया, जिम्बावे, बोत्सवाना, लेसोथे और इस्वातिनी जैसे देशों से आने-जाने वालों लोगों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि यदि वे ब्रिटेन या आयरलैंड के निवासी हैं तो कड़ी निगरानी में आने दिया जायेगा। 

अमेरिका ने इस देशों से उड़ानो पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बॉवे, नामीबिया, लेसोथे, इस्वातिनी, मोंजाबिक और मलावी जैसे देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। प्रतिबंध सोमवार से लागू हो जायेगा। यूरोपिय संघ के देशों और स्विटरलैंड ने भी करई दक्षिणी अफ्रीकी देशों की आवाजाही पर रोक लगाई है। ऐसा सुरक्षा के लिहाज से काफी जरूरी भी था। 

भारत सरकार ने राज्यों को जारी किया निर्देश
गौरतलब है कि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किया है। कहा है कि जहां भी कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है, उन देशों से आने वाले नागरिकों पर कड़ी निगाह रखी जाये। नागरिकों को आगाह किया गया है कि वे प्रभावित देशों की यात्रा ना करें। साथ ही ट्रेसिंग बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।