logo

कोरोना के नए स्ट्रेन से केवल मास्क ही बचा सकता है! WHO ने कहा

कोरोना के नए स्ट्रेन से केवल मास्क ही बचा सकता है! WHO ने कहा

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर कई बात कहीं। स्वामीनाथन एक इंटरव्यू में कहें कि भारत में कोरोना के सही व्यवहार को समझने के लिए 'वेक अप कॉल' हो सकता है। हर संभव सावधानी बरतने और मास्क लगाने की जरूरत पर बल दिया है। 

भीड़ में जाने से बचें
इसके अलावा WHO की प्रमुख वैज्ञानिक ने नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के खिलाफ जंग में वयस्कों के टीकाकरण, सामूहिक समारोहों से दूरी और मामलों में असामान्य बढ़त पर बारीकी से नजर रखने जैसे सुझाव दिए हैं। वेसे तो हम सावधानी बरत ही रहें हैं लेकिन कुछ लोग लापरवाही भी करते आ रहें हैं। भीड़ में जाने से बचें। 

कोरोना के खिलाफ मास्क सबसे बड़ा हथियार
WHO के मुताबित कोविड-19 के नए वैरिएंट के खिलाफ मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने मास्क की तुलना वैक्सीन से करते हुए कहें कि मास्क जेब में रखी वैक्सीन है जो आपको कोरोना से बचाएगी। इसलिए मास्क लगाकर रखें।

डेल्टा की तुलना में ज्यादा खतरनाक होने की आशंका
स्वामीनाथन ने कहा कि यह वैरिएंट डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम कुछ दिनों में इसके बारे में और जानकारी हासिल कर लेंगे। स्वामीनाथन ने अन्य कोविड वैरिएंट्स के साथ ओमिक्रॉन की तुलना के बारे में कहा कि नए वैरिएंट के बारे में सटीक जानकारी हासिल करने के लिए हमें और अधिक स्टडी करने की जरूरत है।

ओमिक्रॉन को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ कैटेगरी में रखा
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। कहा जा रहा है कि ये नया वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। WHO ने इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ की कैटेगरी में रखा है। बता दें कि जब वायरस के किसी वैरिएंट की पहचान होती है तो उस वैरिएंट को और ज्यादा जानने-समझने के लिए WHO इसकी निगरानी करता है।