logo

सिक्का उछालकर हुआ फैसला, किस लड़की से शादी करेगा लड़का

सिक्का उछालकर हुआ फैसला, किस लड़की से शादी करेगा लड़का

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु:

लव ट्रैंगल का मामला अक्सर देखने-सुनने को मिलता है, लेकिन कर्नाटक के हासन जिले के में जिस तरह का लव ट्रैंगल दिखा वह वाकई दिलचस्प है। मामला काफी पेचीदा था तो पंचायत ने टॉस करके मसले का हल निकाल दिया। जी हां एक सिक्के ने तीन जिंदगियों का फैसला कर दिया। दरअसल सकलेशपुर तालुक गांव के एक 27 वर्षीय लड़के को 1 साल पहले एक 20 वर्षीय लड़की से प्यार हो गया था। दोनों के प्यार परवान चढ़े और मिलना जुलना हुआ और नजदीकियां भी काफी बढ़ी। मामले में तब मोड़ आया जब युवक को फिर एक लड़की से प्यार हो गया। लड़कियां इस लव ट्रैंगल से अनजान रहती हैं। 

रिश्तेदार ने युवक को प्रेमिका के साथ देखा
यह मामला तब और फ़िल्मी हो गया जब लड़के को उसके रिश्तेदार ने प्रेमिका के साथ देख लिया और जाकर उसके पापा को सब बता दिया।  अब लड़के ks पिता पूछते हैं कि लड़की कौन थी तो उसने सब बता दिया कि वह उस लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इधर दोनों लड़कियां भी अपने अपने घर में बता देतीं हैं कि वह एक लड़के से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती है। दोनों लड़कियों के घरवाले एक ही दिन लड़के के घर पहुंच जातें हैं अपनी अपनी बेटी का रिश्ता लेकर ऐसे में लड़के के पिता असंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है। तब लड़के के पिता ने पंचायत का सहारा लेना सही समझा। 

पंचायती के बीच एक लड़की ने खाया जहर
जब पंचायत बैठी तो लड़के से बार-बार पूछा गया कि आखिर वह किससे शादी करना चाहता है लेकिन मजेदार बात यह है कि लड़के ने एक बार भी मुंह नहीं खोला कि आखिर वो किसको चाहता है। तब पंचायत ने फैसला लिया कि अब सिक्का उछाला जायेगा और फैसला लिया जायेगा कि लड़के की शादी किससे होगी। तब तक एक लड़की जहर खा लेती है ऐसे में पंचायत भंग हो जाती है। हालांकि लड़की की जान बच गयी।

पंचायत ने टॉस के जरिए किया शादी का फैसला
अगली बार फिर पंचायत रखा गया तो वहां उसी लड़की के हक़ में फैसला आया जिसने जहर खाया था। ऐसे में दूसरी लड़की पंचायत के फैसले को मान लेती है और वह पीछे हट जाती है तब लड़का भी कहता है कि वह भी उसी लड़की को चाहता है जिसने जहर खाया था। इस तरह से एक सिक्के ने फैसला कर दिया कि कौन किसके साथ रहेगा। शादी हो जाती है।