द फॉलोअप टीम, मुंबई:
आज सुबह अचानक ही हार्दिक पांड्या सोशल पर ट्रेंड करने लगे। वह भी अपनी किसी घड़ी की वजह से। दरअसल हार्दिक जब दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो कस्टम विभाग ने उनकी जांच की। इस दौरान उनके पास से दो घड़ियां मिली। जिसकी किमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। अब हार्दिक पांड्या का रिएक्शन सामने आया है। हार्दिक पांड्या ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक ट्वीट कर पूरी बात सबके सामने रखी है।
क्या बताया हार्दिक ने
हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर लिखा, '15 नवंबर की सुबह दुबई से मुंबई पहुंचने पर मैं खुद दुबई से जो सामान खरीदकर लाया था, उसकी कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम काउंटर पर गया था। मेरे बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। मैंने खुद को सारे सामान की जानकारी एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों को दी है। कस्टम डिपार्टमेंट ने मुझसे सभी दस्तावेज मांगे हैं। वो फिलहाल, सही ड्यूटी का मूल्यांकन करने में जुटे हैं. मैं पूरी ड्यूटी भरने को तैयार हूं और सोशल मीडिया पर जो घड़ी की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है, वो गलत है. घड़ी 1.5 करोड़ रुपए की है।'
मैच में क्या हाल है हार्दिक का
बता दें कि हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं । उन्होंने पांच मैचों की तीन पारियों में 69 रन ही बना पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया से ड्रॉप किया गया है। उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनमें उन्हें महंगी घड़ियां पहने हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या के पास करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की Patek Philippe nautilus प्लैटिनम 5711 की घड़ी भी है जो विश्व की सबसे महंगी घड़ियों में से है।