logo

फिट दिखने वाले कम उम्र के युवा को क्यों हो रहा हार्ट अटैक

फिट दिखने वाले कम उम्र के युवा को क्यों हो रहा हार्ट अटैक

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद हर कोई सदमे में है कि आखिर इतना फिट दिखने वाले लड़के की मौत हार्ट अटैक से कैसे हो गयी। वह अभी सिर्फ 40 के ही थे। उनकी बॉडी बिलकुल फिट थी। वह धन-दौलत से भी खुशहाल जिंदगी जी रहे थे फिर ऐसा कैसे हो गया। किसी को इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक से हुई। इसलिए यह सवाल उठा कि फिट और कम उम्र के युवाओं की भी मौत हार्ट अटैक से क्यों हो रही है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

बाकी देशों के मुकाबले भारतीयों में हार्ट अटैक 8-10 साल पहले आ जाता है। मेदांता हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. प्रवीण चंद्रा, एक सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. दिलीप सिंह राठौर और डॉ. श्रीकांत एच एस बताते हैं कि हार्ट अटैक की समस्या प्रमुख रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होती है। कोलेस्ट्रॉल के लिए डाइबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा, ओवर ईटिंग, स्मोकिंग जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। कई बार यह जेनेटिक भी होता है। फेफड़ों में क्लॉटिंग, ब्रेन में ब्लीडिंग की वजह से,  अधिक ड्रग्स लेने से, वायरल इंफेक्शन की वजह से या दिल में किसी बीमारी की वजह से भी हार्ट अटैक आ सकता है।

क्या है हार्ट अटैक 

हमारे हार्ट की ब्लड सप्लाई तीन तरफ से होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है। 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और ब्लड की पंपिंग बंद हो जाती है। इसे ही हार्ट अटैक कहते हैं।

कैसे करें बचाव

अक्सर देखा गया है कि अपच, एसिडिटी आदि के लक्षण नज़र आने पर घरेलू उपचार किये जाते हैं। लेकिन ज़रूरी है कि शरीर में प्रत्यक्ष रूप से मामूली नज़र आने वाली तकलीफों के लिए घरेलू उपचार में समाधान नहीं ढूंढा जाए और डॉक्टर से ही सलाह ली जाए, क्योंकि मुमकिन है कि ये मामूली भी हों लेकिन इनकी गंभीरता को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता जो किसी हार्ट अटैक के भी लक्षण हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से संपर्क करें ताकि साइलेंट हार्ट अटैक की गुंजाइश होने पर पता लगाया जा सके और इलाज सुनिश्चित किया जा सके।


-अपने खान पान में में पोषण को तरजीह दें। फाइबर युक्त भोजन लें। बैलेंस्ड डाइट लें, और अपने संबंधित डॉक्टर से सलाह लेकर भी अपना डाइट प्लान बनाया जा सकता है।

-यदि बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित चेक करते रहें और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। और इस स्थिति में भी छाती में जलन और असामान्य थकान को नज़रंदाज़ करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि बीपी की समस्या में यदि सचेत न रहा जाए तो बहुत से रोगों का जोखिम रह सकता है।

-नियमित व्यायाम करें। शरीर को निष्क्रिय न रखें। शरीर को पोषण के साथ साथ उचित व्यायाम की भी आवश्यकता होती है, और रोगों का जोखिम कम रहता है।

-धूम्रपान व नशे की लत से दू रहें।