logo

पति को बिना बताये शराब पीने गई पत्नी तो उतार दिया मौत के घाट

11440news.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला: 

गुरदरी थाना क्षेत्र के जोभी पाट गांव में पुलिस ने रविवार को एक पति को जेल भेज दिया गया। पति को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि वो हत्या का आरोपी है। आरोपी का नाम मनेश असुर है। ह्त्या के पीछे की वजह बताई जा रही है कि मनीष असुर की पत्नी निरंती देवी उसे बिना बताये शराब पीने चली गयी थी। आरोपी खुद भी नशे का आदि है। उसकी पत्नी उसे बिना बताए बस्ती में शराब पीने चली गई तो वो काफी आक्रोशित हो गया। इसलिए उसने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घर में बच्चों को छोड़ गयी थी 

घटना वाले दिन मनेश बॉक्साइट खदान में मजदूरी करने गया था। घर आया तो देखा पत्नी अपने चार बच्चों को घर पर अकेले छोड़ बस्ती में शराब पीने चली गई। बच्चों से पूछा तो उन्होंने मां के बारे में बताया। मनेश गुस्सा हो गया और पत्नी को ढूंढ़ने लगा। इस बीच मनेश ने भी शराब पी। जब पत्नी को सामने से आता देखा तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे निरंती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। 

रविवार को पति गिरफ्तार 

आरोपी के पिता बुधवा असुर ने बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निरंती देवी के चार छोटे बच्चे है। सबकी उम्र 8 साल से कम है। उसमें से एक बच्चा 2 साल साल है। दंपती के चार बच्चों में सुमित कुमार , राज असुर, रजनी असुर व फूलमनी असुर अनाथ हो गए हैं। यह जानकारी एसपीडीओ मनीष चंद्र लाल ने दी।