logo

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, रांची पुलिस ने किया खुलासा

8910news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

तमाड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव 22 मई की सुबह एक खाली घर से महिला की लाश मिली थी। पुलिस में इस हत्याकांड को सुलझा लिया है। मृतक की पहचान किरण देवी के रूप में हुई थी। दरअसल किरण का कातिल उसका पति ही निकला। किरण का जुर्म यह था कि उसका अपनी पति के साथ रिश्ता अच्छा नही था।

झांसे में लेकर दबा दिया गला
दोनों में अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। वहीं आरोपी पति बुधेश्वर पुरान ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी मार्च से ही  उसके साथ नहीं रहती थी। किसी पुरुष से बात करती रहती थी। जब वो उसका मोबाइल देखता था तो किरण नंबर डिलीट कर देती थी। इससे वो परेशान था। उसने 22 मई को पत्नी को झांसे में लेकर खाली मकान में बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने जुर्म कबूल किया
किरण के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।  सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बुधेश्वर पुरान सोनाहातू थाना के जिलिंगसेरेंग गांव का रहने वाला है। तमाड़ थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि रांची ग्रामीण एसपी ने इस केस को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई थी। जांच में पता चला कि घटना के वक्त आरोपी के मोबाइल का लोकेशन घटनास्थल पर ही बता रहा था। इसी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा।