द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। मशहूर धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85 वर्ष) ने रविवार शाम 4 बजे मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो स्वयं शानदार खिलाड़ी रही हैं। वो भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान रहीं। पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) भी थीं। उन्होंने मिल्खा सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों इंडो-सिलोन खेलों में हिस्सा लेने के दौरान मिले तो इनके बीच प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों शादी कर ली थी।
तीन बेटियां और एक बेटा
मिल्खा और निर्मल की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा जीव मिल्खा सिंह एक मशहूर गोल्फर हैं। वर्ष 1999 में मिल्खा ने शहीद हवलदार बिक्रम सिंह के सात वर्षीय पुत्र को गोद लिया था।
मिल्खा आईसीयू में नहीं हो सके अंतिम संस्कार में शामिल
पद्मश्री मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। पिछले हफ्ते हुई दोबारा कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।