logo

सुअर मारने के लिए जंगल में रखे देसी बम की ठोकर से महिला जख्‍मी

6618news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू : 
पांकी थाना से करीब 25 KM दूर केकरगढ़ पंचायत के मतनाग गांव में शनिवार को बम फटने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। दरअसल, जंगली सुअर को मारने के लिए जंगल में प्लास्टिक बांधकर बम रखा गया था। महिला ने उसे पैरों से ठोकरा मारा और विस्फोट हो गया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनजाने में लगी ठोकर
जानकारी के मुताबिक महेंद्र यादव की पत्नी बसंती देवी सुबह में अपने घर के पास जंगल में गई थी। इसी दौरान प्लास्टिक में रखे बम को उसने पैर से ठोकर मार दिया। ठोकर मारते ही बम फट गया। उसकी साड़ी में आग लग गई। आनन-फानन में महिला ने साड़ी को खोलकर फेंका तब उसकी जान बची। हालांकि, बम का छींटा उसके शरीर पर कई जगहों पर पड़ा, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है की यदि महिला बम पर चढ़ जाती तो उसके पैर उड़ सकते थे। जख्मी महिला का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। 

खाने के सामान के साथ रखा जाता है बम 
बताया जाता है कि मतनाग के इलाके में ग्रामीण जंगली सुअर का शिकार करते हैं। इसिलए सुअर को मारने के लिए देसी बम बनाया जाता है, जिसे खाने के सामान के साथ जंगल में रख दिया जाता है। सुअर जब खाने आता है तो वह बम भी खा जाता है। इस दौरान विस्फोट से उसकी मौत हो जाती है।