logo

2 साल के बच्चे को पीटकर वीडियो बनाती थी मां, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

12286news.jpg

द फॉलोअप टीम, चित्तूर: 

सोशल मीडिया में एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में काफी क्रूरता है। वीडियो में एक महिला 2 साल के बच्चे को बुरी तरह से पीटती दिख रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो तमिलनाडु के चित्तूर जिले का है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और छानबीन में जुट गई है। मामले का खुलासा काफी हैरान करने वाला है। 

वीडियो में बच्चे को पीटती दिखी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में महिला जिस बच्चे को पीटती दिख रही है वो उसी का बच्चा है। मामले में चित्तूर जिले की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि महिला की शादी कुछ साल पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम के एक व्यक्ति से हुई थी। चित्तूर पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी की जानकारी आंध्र प्रदेश पुलिस को दी है। आगे की जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वो आंध्र प्रदेश पुलिस देखेगी। 

बच्चे के साथ अश्लील वीडियो बनाती थी महिला
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक मामला सामने आया था। उस मामले में महिला एक बच्चे के साथ इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों पर डांस करती थी। सबसे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने वीडियो का संज्ञान लिया और पुलिस को खत लिखकर जांच की मांग की। जांच के बाद ये सामने आया कि महिला जिस बच्चे के साथ अश्लील वीडियो बनाती थी वो उसी का बेटा था। पुलिस ने मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया था।