logo

2020 में कार चालक को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाली महिला 2021 में गिरफ्तार

8964news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

तिसरी थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस महिला पर आरोप है कि उसने एक कार चालक को जलाने का प्रयास किया था।  गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम ललिता देवी है। दरअसल 2020 में इस थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। 

चालक को जिंदा जलाने का प्रयास
आक्रोशित लोगों ने कार चालक कौशिक को जिंदा जलाना चाहा था। कौशिक बिहार के रहने वाले थे जो पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से अपने गांव लौट रहे थे। हालांकि उस समय पुलिस ने कौशिक को बचा लिया था लेकिन अब 2021 में यह मामला फिर से खुला है और महिला की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने बचाई थी ड्राइवर की जान
बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उन्ही में से एक थी ललिता देवी जिसकी गिरफ्तारी कार चालक सह इंजीनियर को जिन्दा जलाने के प्रयास में की गई है। हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण कार चालक की जान बच गई थी।