logo

महिला ने 4 बच्चों के साथ किया आत्महत्या का प्रयास, 2 की मौत 

13875news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोडरमा:

जयनगर थाना क्षेत्र के करजनिया टांड तालाब में रविवार की शाम एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कूद गई। इस घटना में 2 बच्चियों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक़ घटना शाम 5.30 बजे की है। महिला का नाम तब्बसुम (35) है। घटना की जानकारी महिला की सास ने ग्रामीणों को दी।

ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और महिला व 2बच्चों को बचा लिया। पांच वर्षीया बच्ची तानिया और 10 वर्षीया सानिया की मौत हो गयी। सानिया अब तक लापता है। समाचार लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी है।

3 वर्षीय बच्ची बच गयी 
महिला उसके बेटे साजिद और तीन वर्षीया बेटी जानिया को बचा लिया गया। सबका सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली। लापता बच्ची की तलाश में थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, एएसआई कुमार शिवम घटना स्थल पर कैंप किए हुए है।महिला का मायके बदडीहा है। 

पारिवारिक उलझन में थी महिला 
जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद में महिला ने यह कदम उठाया। उसने आत्महत्या की नीयत से तालाब में छलांग लगायी लेकिन स्थानीय लोगों ने मां और दो बच्चों को बचा लिया। बाकी दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। एक बच्ची के शव की तलाश की जा रही थी रात को  तलाशी रोक दी गई थी।