logo

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता का सहकर्मी ने किया यौन उत्पीड़न, महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता का सहकर्मी ने किया यौन उत्पीड़न, महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 15 अगस्त की है। घटना अब संज्ञान में आई है। आरोप है कि 15 अगस्त को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में सीनियर बीजेपी नेता के कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ता ने महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न किया। महिला की शिकायत पर बोरीवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण मामले में महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मैं इस मामले में पीड़िता से मिलूंगी। मैं पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करूंगी। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पीड़िता ने बीजेपी के विधायकों और सांसदों से मदद मांगी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बीजेपी का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा केवल ढकोसला है।