logo

जेंट्स पार्लर में मिली महिला की लाश, कई गंभीर चोटें 

13023news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब कंपनी गेट के सामने स्थित जेंट्स पार्लर में एक महिला की लाश मिली है। यह महिला इस पार्लर की संचालक थी।महिला की पहचान न्यू बारीडीह की रहने वाली कोमल कौर के तौर पर हुई है। महिला के गले में दुपट्टा से गला घोंटने का निशान है,जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या की गयी है। 

जानकारी के मुताबिक़ पार्लर के सामने में एक शराब की दुकान है। इस जेंट्स पार्लर में महिलाएं काम करती थी। कोमल कौर पार्लर में काम भी करती थी और उसका संचालन भी करती थी। पार्लर का सामने से कांच का दरवाजा लगा है और कांच में ब्लैक फ़िल्म लगा हुआ है। इस कारण किसी को अंदर का कुछ नहीं दिखा। पार्लर आज बहुत सुबह खुल चुका था। कुछ लोगों को शक हुआ कि इतनी सुबह पार्लर क्यों खोल दिया है। जब लोग दरवाजा खोल अंदर घुसे तो  देखा वहां महिला की लाश थी। लोगों ने बर्मामाइंस पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 

 

चेहरे पर गंभीर चोटें

पुलिस ने बताया कि मृतका के चेहरे पर गंभीर चोटें भी हैं।  पुलिस उसके परिवार का पता लगा रही है। वह महिला न्यू बारीडीह की रहने वाली है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्लर में कुछ गलत कार्य होने की भी आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है महिला ने पुरुष पार्लर खोल रखी थी।जिससे लोगों का आना जाना ज्यादा हो रही थी।