logo

जैप 9 के महिला बैरक में मिला महिला का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस 

13513news.jpg

द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:

जैप 9 (JAP-9) के महिला बैरक में एक महिला का शव मिला है। शव फांसी के फंदे से झूलता बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर मंगलवार की सुबह एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपनी भाभी के साथ साहिबगंज (Sahibganj) आई थी। महिला की मौत कैसी हुई फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है। 

भाभी पुलिस बल में कार्यरत है 
जिस महिला का शव बरामद हुआ है उसकी भाभी रेखा देवी पलामू जिला पुलिस (Palamu District Police) बल में हैं। वो पासिंग आउट के लिए साहेबगंज आई हुई थी, लेकिन पिछले एक महीने से पासिंग आउट नहीं हुआ है इसलिए वो साहेबगंज में ही रुकी है। रेखा देवी अपने साथ उस महिला को भी लेकर आई थी जिसका का शव मिला है। आज अचानक जैप 9 के महिला बैरक में महिला का शव फंदे से झूलता मिला है। पुलिस के वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है। 

बच्चे की देखभाल के लिए आई थी 
महिला पुलिस रेखा देवी ने बताया कि वह महिला को अपने साथ इसलिए लाई थी ताकि वह उसके बच्चे की देखभाल कर सके। पुलिस के अनुसार महिला ने किसी टेंशन में आकर आत्महत्या की है।