logo

नग्न हालत में मिली महिला की लाश, दरिंदों ने चाकुओं से गोदा और आंख भी फोड़ दी

11874news.jpg

द फॉलोअप टीम, छपरा:

छपरा में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। कुछ दूर पर कपड़े मिले हैं। महिला की हत्या इतनी बेरहमी से की गयी है कि शव देखकर रोंगटे खड़े हो गए। शव पर 15 से ज्यादा चाकू के वार हैं। महिला की आंख भी फोड़ दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

32 साल की है पीड़ित महिला
घटना बनियापुर थाना क्षेत्र की है। महिला की उम्र 32 साल के करीब है। वो पति के साथ गांव में ही रहती थी। रविवार शाम 4 बजे वो बकरियों का चारा लेने के लिए गांव के बाहर जंगल में गई थी। महिला जब देर शाम तक घर नहीं पहुची तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। 

झाड़ी में मिली महिला की लाश 
बहुत खोजबीन के बाद ग्रामीणें को धोबिया घाट के पास झाड़ी में महिला का शव दिखा। शव देखकर सबके रौंगटे खड़े हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूरे शव पर खून बह रहा था। गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया था कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक शव यहीं पड़ा रहेगा। बाद में वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। शव पर कपड़े नहीं थे। आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई। 

निर्मम हत्या की वजह क्या 
महिला की निर्मम हत्या की वजह पुलिस भी नहीं समझ पा रही है। कहा जा रहा है कि हत्यारे ने शव की पहचान छुपाने के लिए इतनी बेरहमी से हत्या की गयी है। यह भी कहा जा रहा है कि हत्यारा बुरी तरह से नशे में होगा इसलिए उसने ऐसा किया होगा या फिर महिला ने बहुत विरोध किया होगा इसलिए  हत्यारा उस पर चाकू से लगातार वार कर रहा होगा।