logo

चलती ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, बहन के घर से वापस लौट रही थी 

12644news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:

कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ स्टेशन में एक महिला यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन लोहरदगा से रांची जा रही थी। मृतका बरती उरांव (50 वर्ष) सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला टंगरा टोली की रहने वाली थी। दरअसल बरती उरांव रेलवे ट्रेक पार कर रही थी, उसी वक़्त वह ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला का शव क्षत विक्षत हो गया है। शरीर के अंग कटकर अलग-अलग हो गए।

बहन के घर गयी थी महिला 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कैरो थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरपीएफ को मामले से अवगत कराया। महिला के स्वजनों घटना की सूचना दी गयी।  स्वजनों ने बताया कि महिला अपनी बहन के भंडरा थाना क्षेत्र के जमागांई स्थित घर गई हुई थी। वहां से लौटने के लिए नगजुआ स्टेशन पर रेलगाड़ी चढ़ने गई थी। इस क्रम में यह हादसा हुआ होगा। 

कल लातेहार में हुई थी घटना 
बुधवार को लातेहार रेलवे स्टेशन में यहां एक महिला ने चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। पहले महिला स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठकर किसी से से फोन पर बात कर रही है। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कुछ करेगी। लेकिन जैसे ही ट्रेन आई उसने अपने बच्चे को प्लेटफॉर्म पर रखा और ट्रेन के आगे कूद गई। महिला ने आत्महत्या क्यों की है यह फिलहाल स्प्ष्ट नहीं है।