logo

इलाज के दौरान महिला की मौत: मां बोली, ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को मार डाला

8794news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला की पहचान 29 वर्षीय पूजा सिंह के रूप में हुई है। पूजा की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए जहर देकर मार दिया। मायके वालों उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और 3 मई को उनकी बेटी को जहर खिला दिया गया था और फिर टीएमएच में भर्ती करा दिया था।

मौसी को किया था फोन
मायकेवालों ने पूजा के पति सुबोध सिंह, ससुर जगन्नाथ सिंह और जेठ प्रमोद सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बता दें कि पूजा की शादी 11 जुलाई 2019 को हुई थी। मृतका की मां रंजना देवी ने बताया कि 3 मई को बेटी ने अपनी मौसी को फोन किया था और बताया था कि उसके वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और उसकी हत्या कर देंगे। पूजा की मौसी जब उसके ससुराल गयी तो वह बाथरूम में गिरी हुई थी। तभी उसे टीएमएच लाया गया। जब पूजा की हालत कुछ ठीक हुई तो म 11 मई को वे लोग पूजा को घर ले गए लेकिन फिर तबियत बिगड़ गई तो फिर से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गयी।