logo

चलती बाइक से गिरने से महिला की मौत, बेटा ने सहकर्मी चालक को पीटा

4906news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बिस्टुपुर स्थित पोस्ट ऑफिस में अनुबंध पर काम करने वाली एक महिला की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर के पास की है। महिला पहले घायल हुई फिर उन्हें MGM अस्पताल  इलाज के लिए ले जाया जा रहा था उसी दौरान मौत हो गई। अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर पीछे बैठ किसी काम से जा रही थी। पहचान सरोज मिश्रा के रूप में हुई है। MGM  में महिला के परिजन पहुंचे। वहीं  महिला के बेटे ने अपने दोस्तों साथ मिलकर सहकर्मी को पीटा। 

पहन रखा था हेलमेट
सरोज पोस्ट ऑफिस के किसी काम से अपने सहकर्मी धर्मेंद्र सिंह के साथ बाइक पर घाटशिला जा रही थी। तभी ब्रेकर को पार करने के दौरान सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि हेलमेट पहन रखा था। मृतिका के बेटे के अनुसार सहकर्मी घटना के बारे में कुछ झूठ बोल रहा है। उसने कहा कि मां चलती बाइक से अगर गिरती तो उनकी हेलमेट में भी खरोंच के निशान होते। मृतका के पति संतोष मिश्रा जुस्को कर्मी है। वह अभी ओड़िसा में रहते हैंं।