logo

लकड़ी चुनने गई महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत 2 घायल

9143news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कपका गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य महिला घायल है। मृतका की पहचान लक्ष्मी भुइंया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लक्ष्मी के पति की एक साल पहले ही मौत हुई थी। उसका एक साल का बच्चा भी है।

पेड़ के नीचे गिरा ठनका
लक्ष्मी के साथ और तीन लोग लकड़ी चुनने के लिए गए थे। बारिश तेज होने लगी तो सभी पेड़ के नीचे छिपने गई। तभी वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिला बुरी तरह झुलस गयी है। जिसका इलाज ग्रामीण घर पर ही कर रहे हैं।