द फॉलोअप टीम, डेस्क:
प्यार इस संसार का सबसे खूबसूरत शब्द है। ये किसी से भी हो सकता है चाहे वो इंसान हो या जानवर। मामला बेल्जियम का है। यहां एक महिला को चिम्पैंजी से प्यार हो गया है। प्यार का यह अजीबो-गरीब मामला एंटवर्प चिड़ियाघर से आया है। दिलचस्प बात यह है कि महिला और चिम्पैंजी का प्यार चिड़िघाघर के प्रशासन को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

महिला को चिंपैंजी से प्यार हो गया
महिला का नाम एडी टिमरमैंस है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एडी 4 साल से इस चिड़ियाघर में आती हैं। तभी उसकी मुलाकात 38 साल के चिम्पैंजी से हुई। महिला का कहना है कि वह चिम्पैंजी से मोहब्बत करती है और वो उससे हर हफ्ते मिलने आती है।

इशारों-इशारों में बात होती है
महिला और चिम्पैंजी एक दूसरे से इशारों-इशारों में बात करते हैं। वे एक दूसरे को फ्लाइंग किस भी देते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं। बाकी के बन्दर उससे दूरी बनाने लगे हैं। जब इ चिड़ियाघर प्रशासन को यह मालूम हुआ, तो उन्होंने एडी का चिड़ियाघर में आना तक बैन कर दिया। चिम्पैंजी का बाकी बंदरों के साथ रहन-सहन कम होने पर चिड़ियाघर प्रशासन चिंतित था। प्रबंधन का कहना है कि चिम्पैंजी को 15 घंटे अपने समुदाय के साथ रहना पड़ता है। महिला के साथ ज्यादा वक्त बिताना उसके लिए अच्छा नहीं है।

अन्याय हो रहा हमारे साथ
महिला का कहना है कि अगर उन्हें नहीं मिलने दिया जायेगा तो चिम्पैंजी परेशान होगा। एडी का कहना है कि मैं चिम्पैंजी से प्यार करती हूं और वो भी मुझसे प्यार करता है। महिला ने कहा कि उसे चिम्पैंजी से नहीं मिलने देना अन्याय है। महिला और चिम्पैंजी के इस प्यार को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। कोई महिला को जानवरों का प्रेमी बता रहा है तो कोई उसके इस व्यवहार को पागलपन कह रहा है।
