द फॉलोअप टीम, डेस्क:
साउथ अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म देकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड मोरक्को के माली की हलीमा सीसी ने बनाया था। उसने 9 बच्चे को जन्म दिया था और जिसका नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था, लेकिन उनका रिकॉर्ड सिर्फ एक महीने में टूट गया।

7 जून को गोसियामी धमारा सिथोले नाम की 37 वर्षीय महिला को 10 बच्चों को जन्म देने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी। महिला ने सात लड़के और तीन लड़कियों को जन्म दिया। डॉक्टर ने उसे 6 बच्चों की उम्मीद करने के लिए कहा।

आठ बच्चों की थी उम्मीद
सिंथोल के पति आठ बच्चों की उम्मीद कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें नहीं मालूम हो पाया था कि 10 बच्चे होने वाले वाले हैं। उसने कहा कि दो बच्चे शायद दूसरी ट्यूब में फंस गया था। दंपति अपने 10 बच्चों के जन्म से बेहद खुश है। परिवार में उत्सव का माहौल है।

गोसियामी धमारा सिंथोल के लिए एक साथ 10 बच्चों को जन्म देना आसान नहीं था। ऑपरेशन के दौरान बहुत ही सावधानी बरती गयी है। सिथल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपनी गर्भावस्था से हैरान थीं।

बहुत कठिन समय था सिंथोल के लिए
सिथल ने कहा कि उसके लिए बहुत कठिन समय था। अभी भी बहुत मुश्किल है लेकिन अब उसे इसकी आदत हो गई है। सिथोल ने कहा कि उसने बस भगवान से प्रार्थना की कि मेरे सभी बच्चे स्वस्थ पैदा हों। सभी बच्चे अगले कुछ महीनों तक इन्क्यूबेटरों में रहेंगे। सिंथोल और उनके पति बेहद खुश और भावुक हैं।

सिथोल ने स्वाभाविक रूप से गर्भधारण किया। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टांगों और कमर में काफी दर्द हो रहा था। वह अपनी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर चिंतित थी। उसे डर था कि उसके बच्चे नहीं बचेंगे।
