logo

गर्भवती होने की नहीं थी भनक, अचानक उड़ती फ्लाइट में दिया बच्ची को जन्म

8079news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:

दुनिया मे अजीब घटनाएं घटती रहती हैं। कभी-कभी तो उन घटनाओं पर विश्वास करना भी मुश्किल होता है। अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर शायद ही आपको यकीन हो। यहां एक महिला को प्रेग्नेंट होने की भनक भी नहीं थी। उसने उड़ती फ्लाइट में एक बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही इसकी जानकारी हुई सब हैरान रह गए। महिला इससे खुश भी है और हैरान भी क्योंकि इससे पहले महिला को पता नहीं था कि वह गर्भवती है। खबर सोशल मीडिया में वायरल है। 


फ्लाइट में दे दिया बच्चे को जन्म
दरअसल लेविनिया मोंगा नाम की महिला फ्लाइट सॉल्ट लेक सिटी से होनोलुलू जा रही थी। लेविनिया ने बताया कि उसे जरा भी नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट है। जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी उसने एक प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि लेविनिया 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। अभी मां और बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित भी हैं और स्वस्थ भी हैं। जच्चा-बच्चा को मेडिकल ट्रीटमेंट दी गयी है। 

सुर्खियां बटोर रहा है पूरा मामला
जो लोग वहां मौजूद थे सबने कैमरे में इस पल को कैद कर लिया और हर जगह सोशल मीडिया के पर शेयर कर रहे हैं। बाकी यात्रियों को अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ देखा भी है। यात्री एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक गर्भवती महिला को प्लाइट में कैसे बैठने दिया गया। फिलहाल, इस मामले की हर ओर चर्चा हो रही है। मामला सुर्खियां बटोर रहा है।