logo

उल्टी हुई तो महिला को बच्चों सहित बस से उतारा, घर नहीं पहुंची तो ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

8139news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
कोरोना का यह कैसा भय है लोगों में कि बिना सच्चाई जानें लोग अजीबो-गरीब कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। गया से रामगढ़ आने वाली बस से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 27 वर्षीय महिला रीना देवी अपने दो बच्चों के साथ सफर कर रही थी। वह गया बिहार से अपने ससुराल रामगढ़ वापस आ रही थी। 

रास्ते में उल्टी होने पर उतार दिया
तभी रास्ते मे उसे उल्टी होने लगी। बस में बैठे यात्रियों ने महिला को बस से नीचे उतरवा दिया। इसी क्रम में महिला 3 बजे के बाद बरही से  गायब हो गई। महिला और उनके बच्चों को चौपारण में किसी होटल के पास उतार दिया गया था। तब से उन लोगों की कोई खोज खबर नही हैं। महिला के ससुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला की तलाश की जा रही है। 

ससुर ने दर्ज करवाया मामला
महिला के ससुर रामाशीष शर्मा ने बुधवार सुबह बरही थाना में अपनी बहू और पोते पोती की गायब होने की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि  रीना बच्चों के साथ गया से 11 बजे सुबह बस से रामगढ़ के लिए निकली थी। उल्टी होने पर उसे चौपारण में यात्रियों ने कोरोना के डर से ड्राइवर पर दबाव बनाया कि महिला को उतार दिया जाए। यह जानकारी रीना ने अपने ससुर को फोन पर दी थी।

दो बच्चों के साथ गायब हुई महिला
ससुर ने यह भी बताया कि रीना ने उन्हें फोन बताया था कि वो ऑटो लेकर बरही की ओर आ रही। 3 बजे ससुर की बात उससे हुई लेकिन उस समय से लेकर अभी तक कोई संपर्क नही हो पा रहा है। रामाशीष ने बताया कि पोती का नाम लक्ष्मी कुमारी है वह 10 साल की है और पोता का नाम उत्तम कुमार है वह 7 साल का है।