logo

2 मासूम बच्चों के साथ खरकई नदी में कूदी महिला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप! 

12922news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

जमशेदपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। कदमा रामजनम नगर की रहने वाली एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ खरकई नदी में कूद गई है। महिला की पहचान 25 वर्षीय संतोषी सरदार के रूप में हुई है। संतोषी जिन बच्चों को लेकर कूदी है उनमे से एक की उम्र 4 साल और दूसरे की 1 साल है। घटना सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास की है। 

मानसिक स्थिति ठीक नहीं 
जानकारी के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।  घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आयी है। खरकई नदी इस वक़्त उफान पर है क्योंकि पिछले 3 दिनों की लगातार बारिश में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। लोग कयास लगा रहे हैं कि तीनों का बचना बेहद मुश्किल है। नदी आगे जाकर दोमुहानी में मिल जाती है, इससे तीनों को ढूंढ़ने में और परेशानी होगी। 

पुलिस जांच कर रही है
कदमा पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गयी है। नदी के रास्ते में आने वाले सभी थानों को अलर्ट भेजा गया है। दोनों बच्चों में एक लड़की मनीषा सरदार 4 साल की है, जबकि एक लड़का मनीष सरदार 1 साल का है। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के परिजनों ने पुलिस से उनको ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।