logo

20 दिनों से लापता है महिला, ना पुलिस ढूंढ पायी ना परिवार

8273news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप बस्ती कल्याणनगर से महिला पिछले 20 दिनों से गायब है। महिला गौतम विहार फ्लैट के नीचे अपने पति आनंद पांडेय के साथ रहती है। महिला का नाम रीना पांडेय बताया जा रहा है। महिला पिछले 20 दिनों से अपने घर से रहस्यमयी तरीके से ढंग गायब है। किसी को भी महिला की खोज खबर नहीं मिल पाई है। रीना की शादी 2007 में आनंद पांडेय के साथ हुई थी। 

महिला की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि महिला 20 अप्रैल की रात 3 बजे अपने घर से निकल गयी थी और फिर वापस नही आयी। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से महिला की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नही मिलने पर थाने में रिपोर्ट करायी गयी। रीना का मायका टेल्को थाना क्षेत्र के निलडीह में है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि महिला का किस-किस से संपर्क था और वह आखिर गयी कहां।