logo

नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर तुड़वाई शादी

8031news.jpg
द फॉलोअप टीम, रीवा:
रीवा में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी दिलाने और एक पार्टी में महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर शख्स लड़की का रेप करता रहा। युवक ने लड़की को किराए का मकान भी दिलाया था जहां वो युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। 

आरोपी ने बना लिया अश्लील वीडियो
आरोपी ने लड़का का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच लड़की की शादी हो गयी। आरोपी युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को भेज दिया। इस वजह से युवती की शादी भी टूट गयी। लड़की ने अब प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की मांग है कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। 

आरोपी से ऐसे मिली थी पीड़िता युवती
दरअसल कुछ महीनों पहले लड़की की शादी तय हुई। वो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आरोपी मोहम्मद अकबर के संपर्क में आई। वहां आरोपी ने लड़की को नौकरी का झांसा देकर उसका इस्तेमाल किया। आरोपी ने ये भी कहा कि उसे एक पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनवा देगा। लड़की उसके झांसे में आ गये। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे परेशान करता रहा। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जब युवती की शादी टूट गयी तो उसने थक हारकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अकबर के मोबाइल का साइबर सेल से जांच करायी जा रही है।