logo

जनता दरबार पहुंची महिला ने JDU विधायक पर लगाया ह्त्या का आरोप, CM ने मामला DGP को सौंपा

12544news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

हर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगता है। लोग अपनी समस्या लेकर दरबार में पहुंचते हैं और सीएम उनकी समस्या से रुबरू होते हैं। सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असमंजस में पड़ गए। जनता दरबार में पहुंची एक महिला ने उनके ही विधायक पर पति की हत्या का आरोप लगाया। नीतीश कुमार ने जैसे ही यह सुना उन्होंने तुरंत मामले को DGP के पास ट्रांसफर किया। थोड़ी देर के लिए मुख़्यमंत्री ने चुप्पी भी साध ली थी। जांच का आदेश दिया गया है। 

JDU विधायक ने की हत्या!
वाल्मीकि नगर से आईं महिला कुमुद वर्मा ने कहा कि  'JDU के विधायक रिंकू सिंह ने मेरे पति दयानंद वर्मा की हत्या करा दी। इस मामले में अब तक पुलिस रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मैं न्याय की आस लिए दर-दर भटक रही हूं। अब आप ही न्याय दिला दीजिए सर।' महिला बेतिया से आयी हुई थी। उनके पति पूर्व जिला परिषद के सदस्य थे। दयानंद वर्मा की  14 फरवरी 2021 को सिरसिया चौक के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। पत्नी कुमुद वर्मा ने रिंकू सिंह और उनके लोगों पर FIR भी दर दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार न्याय की गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।  

DGP के पास भेजा गया मामला 
महिला के आरोप के बाद मुख्यमंत्री ने महिला से बहुत ज्यादा बातें तो नहीं की, लेकिन तुरंत उनको DGP के पास भेजने का आदेश दे दिया। साथ ही यह भी कहा कि 'DGP इस पूरे मामले को खुद से देखेंगे।'