logo

छेड़खानी का विरोध करना बदमाशों को नागवार गुजरा, महिला की गोली मारकर हत्या कर दी

8188news.jpg
द फॉलोअप टीम, सीवान:

बिहार में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुई है। अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे किसी भी वारादत को अंजाम देने में जरा भी नहीं हिचकते। ताजा मामला सीवान का है जहां मनचलों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। महिला ने अपने साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया था। फायरिंग में मारी गयी महिला की पहचान सरस्वती देवी के रूप में की गयी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली
जानकारी के मुताबिक सीवान में कुछ मनचले एक महिला के घर में घुसे। महिला घर में अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। आरोप है कि मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसके साथ बदसलूकी करने लगे। जबर्दस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया। महिला का विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि मनचलों ने उसे गोली मार दी। घटना में महिला की मौत हो गयी। 

घटना के वक्त घर में अकेली थी महिला
फायरिंग की आवाज सुन लोग महिला के घर की तरफ भागे। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। लोगों की नजर घायल सरस्वती पर पड़ी। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। घटना के वक्त महिला घर में केवल बच्चों के साथ थी। अपराधियों की तलाश जारी है।