logo

यज्ञ स्थल पर चोरी कर रही थी महिला चोर गिरोह, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

7475news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

मुनीडीह ओपी क्षेत्र के जतुडीह में चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ में ग्रामीणों ने यज्ञ स्थल से चोरी कर रहे 6 महिला चोरों को पकड़ा। उन्हें मुनीडीह पुलिस के हवाले कर दिया।  पकड़ी गई सभी महिलाएं एक दूसरे की रिश्तेदार हैं। सभी यूपी के देवरिया जिले की निवासी हैं। इस गिरोह में 20 साल से लेकर 50 तक की उम्र की महिलाएं पकड़ी है।

महिलाओं को धक्का देकर चोरी
पूछताछ पर इन महिलाओं ने पुलिस को बताया कि महिला श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर परिक्रमा कर रही थी। तभी महिला चोर गिरोह के सदस्य श्रद्धालुओं को धक्का देकर गिरा रही थी और उनके गले की चेन, मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर लेते थे। भीड़ की वजह से महिलाओं के साथ हो रही इस घटना से वे अनजान थे।

सोने और चांदी के गहने बरामद
अचानक ग्रामीणों की नजर महिला चोरों पर पड़ी और उन्होंने मुनीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी। पकड़ी गई महिलाओं की निशानदेही पर यज्ञ स्थल से कुछ दूरी पर एक पैकेट में रखा सोने का मंगलसूत्र, चेन और सोने की लॉकेट को बरामद किया गया। सामान यज्ञ स्थल पर पूजा कर रही महिलाओं की थी।