logo

पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने खोया आपा, दोनों को जमकर कूटा

पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने खोया आपा, दोनों को जमकर कूटा
द फॉलोअप टीम, भोपाल: 

एक भारतीय नारी के लिए उसका पति देवता होता है। वह उसकी ख़ुशी के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देती है। मगर वही पति उसके साथ धोख़ा कर रहा हो तो उसकी मरम्मत करना भी बखूबी जानती है। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश आगर मालवा (Agar Malwa) के नागदा जंक्शन (Nagda Junction) से आ रहा है। 

पति पर नजर रखती थी महिला
यहां एक पत्‍नी को अपने पति पर शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है और किसी दूसरी महिला के साथ उसके संबंध है। फिर क्या था महिला ने अपने पति की हर हरकतों पर नजर रखनी शुरू कर दी। महिला पति पर निगरानी रखने लगी। उसका धैर्य काम आया और एक दिन पति रंगेहाथ पकड़ा गया। 

गैर औरत के साथ रंगेहाथ धराया पति
जानकारी के मुताबिक एक दिन उसे दूसरी महिला के साथ पति के होने की पुख्‍ता जानकारी मिली। फिर क्‍या था वह पुलिस और पत्रकारों को लेकर पति को रंगेहाथ दबोचने पहुंच गई। नागदा जंक्शन में एक मकान को महिला के सहयोगियों ने खटखटाया। थोड़ी देर बाद जब उसका पति बाहर आया तो सब हैरान रह गए। कमरे में उसके साथ एक दूसरी महिला थी। पत्‍नी का गुस्‍सा सातवें आसमान पर। फिर डंडे से पति की शुरू कर दी पिटाई। 

पति की प्रेमिका को भी जमकर पीटा
इसके कुछ देर बाद जब महिला कमरे से निकली तो गुस्‍सा उस पर भी निकाला। उसके भी बाल पकड़कर घसीटा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस सभी को थाना ले गई। इसके बाद काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। मगर इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।